सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाजरत एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। युवक पिछले कई दिनों से बेहोशी की हालत में भर्ती था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे के समीप सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक भर्ती के समय युवक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर और सिर में गहरी चोट थी, जिससे वह पूरी तरह बेहोश था। यह भी पढ़ें- अररिया : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.