सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के महावीर चौक स्थित सदर अस्पताल के मुख्य द्वार और परिसर के अंदर लाइब्रेरी के सामने निजी वाहन, ऑटो व टोटो खड़ा कर दिए जाने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और परिजनों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने नियमित जांच और नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.