सुपौल, मार्च 31 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। भगवान महावीर स्वामी की 2625 वीं जयंती मंगलवार को जन्मकल्याणक दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जैन धर्मावलम्बी महिला-पुरुष व बच्चों ने प्रात: सात बजे भगवान महावीर के नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली। बाजार स्थित नमिनाथ जैन मंदिर से निकाली प्रभातफेरी बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई भगवान महावीर के नारों के साथ भ्रमण कर पुन: मंदिर परिसर पहुंच विसर्जित हुई। जहां जैन धर्मावलम्बियों ने भगवान महावीर की प्रतिमा के सामने धर्म प्रभावना की। इस मौके पर जैन मंदिर के व्यवस्थापक मानमल पारख ने कहा कि महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जनकल्याणक दिवस है। यह अहिंसा, सत्य और त्याग का संदेश देता है। यह त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है, जो आत्म, अनुशासन, शांति ...