सुपौल, जनवरी 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति भवन में रविवार को अखिल भारतीय साधु-संतों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का एक भव्य महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जहां स्वर्णिम समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का योगदान विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में सिमराही नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों, धर्माचार्यों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों के बिना समाज का समग्र विकास असंभव है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा और नैतिकता जैसे गुणों को स्वर्णिम समाज की नींव बताया। साधु-संतों ने युवाओं को नशामुक्ति, सदाचार और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का संदेश दिया, स...