सुपौल, मार्च 27 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार को सत्याग्रह एवं जन जागरुकता यात्रा की शुरुआत छातापुर प्रखंड में की गई। ट्रीमैन सह हरित सत्याग्रह के सदस्य रामप्रकाश रवि के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा परोसी राष्ट्र नेपाल के जनकपुर धाम तक जायेगी. यात्रा के क्रम में बिहार व नेपाल के कई इलाकों का भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरित सत्याग्रह को लेकर जागरूक किया जायेगा। इस दौरान करीब एक हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा तय की जायेगी। पर्यावरण प्रेमी ट्रीमैन श्री रवि, चंदन कुमार, हलधर कुमार, कृष्णा कुमार आदि ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि विश्व में फैल रही अशांति एवं दिन प्रतिदिन हरे भरे वृक्षों की हो रही कटाई से पर्यावरण को काफी क्षति पहुंच रही है।।परिणामस्वरूप जलवायू परिवर्तन ने वैश्विक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.