सुपौल : सतना में 126 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर बाइक छोड़ नेपाल भागा
सुपौल, अगस्त 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर की सीमा चौकी सतना के जवानों ने शनिवार को सीमा सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त की। मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी सतना के मुख्य द्वार पर ड्यूटी में तैनात जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आते देखा। जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। यह भी पढ़ें- अररिया: तस्करी के 314.7 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।तस्करी की कोशिश एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल और बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। इसके बाद जवानों ने बोरी की तलाशी ली। उसमें 420 बोतलों में कुल 126 लीटर नेपाली देशी शराब (दिलवाले) बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.