सुपौल, दिसम्बर 11 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थानाक्षेत्र के डहरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह निवासी 28 वर्षीया महिला गुडिया देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुडिया देवी मंगलवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से छातापुर बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान छातापुर-चुन्नी पथ के समीप दुर्भाग्यवश वह बाइक से पीछे की ओर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर ले जाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया। जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा उपेंद्र पासवान ने बताया कि मृतक गुडिया योगेंद्र पासवान की पुत्री थी और उसकी शादी 15 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.