सुपौल, फरवरी 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर गढ़िया गांव के पास शुक्रवार को एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी योगेंद्र मंडल के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी भपटियाही में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टर विभूति कुमार विमल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल सोनू को हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई है। जिसके कारण कमर और हाथ का हड्डी फ्रैक्चर हो गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक चालक सुपौल से अपने घर भीमपुर गांव जा रहा था।इसी दौरान हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। और सड़क पर गिरकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.