भागलपुर, फरवरी 24 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत स्थित हुलास नहर के समीप राघोपुर-हुलास रोड पर सोमवार की रात करीब 8 बजे दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि खून से लथपथ युवक को देखकर तुरंत डायल 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वही घायल बाइक चालक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही निवासी 50 वर्षीय किशुनदेव मंडल हैं। वह अपने ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी जा रहे थे, तभी हुलास नहर के समीप यह जोरदार टक्कर हो गई। रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशुनदेव मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.