सुपौल, अप्रैल 5 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौजहा पंचायत के वार्ड सात में शनिवार देर शाम सड़क हादसे में साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार मौजहा गांव निवासी शिवकुमार शर्मा की साढ़े तीन साल की पुत्री प्रिया कुमारी घर के समीप चापाकल से पानी लाने गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को इलाज के लिए सुपौल स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पारो देवी और दादी सुकनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ब...