सुपौल, अप्रैल 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र से एक शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर के शंकरपुर वार्ड 12 निवासी मो. सोहेल पिता कौशर अली और मो आविद पिता गयासुद्दीन दोनों मोटरसाइकिल से परमानंदपुर पथ पर रानीपट्टी पलार के पास जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार चक्का गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. सोहेल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं, वहीं मो. आविद की कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पत...