सुपौल, जनवरी 20 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 पर मंगलवार की शाम में पिपरा खुर्द गांव के पास ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिपरा खुर्द पंचायत के हरिनारायण मेहता 65 साल और उसका भतीजा बाइक चालक संतोष कुमार 28 साल बाइक पर सवार होकर भपटियाही बाजार जा रहा था। पिपरा खुर्द चौक के पास साइड लेने के क्रम में पीछे से तेज रफ्तार से सिमराही से निर्मली की ओर जा रही एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉ लक्ष्मीकांत राय ने दोनों घायलों का इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण हरि नारायण मेहता को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। कोई घटना में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.