सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत
सुपौल, जून 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच-327ई पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव स्थित पीपल पेड़ के समीप रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
घटना का विवरण मृतका की पहचान लक्ष्मीनिया वार्ड संख्या-9 निवासी पुलकित राम की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान त्रिवेणीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों की मदद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.