सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस क्रम में डीएम ने अभियोजन पदाधिकारीवार तथा न्यायालयवार वाद की समीक्षा की। साथ ही डीएम ने न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को सजा नहीं दिला पाने के लिए अभियोजन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। लोक अभियोजकों द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने तथा सजा के बिंदु पर कार्य नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा सुपौल को उनका मानदेय भुगतान नहीं करने के साथ-साथ उनके द्वारा बीते महीनों के कृत कार्य का समीक्षात्मक प्रतिवेदन तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय में अभियोजन पक्ष दृढ़ता से रखने के साथ-साथ वाद निष्पादन के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.