सुपौल : सघन स्क्रीनिंग से मिल रहे टीबी के नए मरीज, 132 रोगियों को मिली पोषण किट
सुपौल, जुलाई 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज करते हुए शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में 132 यक्ष्मा मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।
टीबी मरीजों के लिए पोषण सामग्री डीएम सावन कुमार और सीएस डॉ. बाबू साहब झा ने मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराते हुए नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और उपचार की पूरी अवधि तक चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित पोषण से टीबी को पूरी तरह हराया जा सकता है। मौके पर डीएम सावन कुमार ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। सरकार की ओर से मरीजों को नि:शुल्क जांच, दवा और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत इस बात की है कि मरीज बिना किसी संकोच के समय पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.