सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद सुपौल द्वारा जारी निर्देश के बावजूद नियोजित शिक्षकों ने अभिलेख जमा करने में गंभीर लापरवाही दिखाई है। मंगलवार को दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन अंतिम दिन तक भी अपेक्षित संख्या में शिक्षकों ने अपने कागजात जमा नहीं कराए। नगर परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, निकाय क्षेत्र में करीब 290 नियोजित शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से मात्र 58 शिक्षकों ने ही अपने शैक्षणिक एवं नियोजन संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा की हैं। शेष शिक्षकों द्वारा अब तक कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। गौरतलब है कि सेवा अभिलेखों के सत्यापन के क्रम में पूर्व में 31 जनवरी तक प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित तिथि तक अनुपालन नहीं होने पर परिषद ने दोबारा पत्र जारी कर 17 फरवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.