सुपौल, मई 29 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सखी सहायता डेस्क कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को एसबीके बालिका प्लस टू हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो ने की। यह भी पढ़ें- सुपौल : सखी सहायता डेस्क से छात्राओं को किया गया जागरूककार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार की ओर से महिलाओं और किशोरियों के सशक्तीकरण, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सखी सहायता डेस्क की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को हिंसा, उत्पीड़न एवं भेदभाव से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कानूनी, चिकित्सीय एवं परामर्श संबंधी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें...