सुपौल : सखी वार्ता कार्यक्रम में किया गया जागरूक
सुपौल, जुलाई 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचईडब्ल्यू) द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिपरा प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेविकाओं एवं अन्य प्रतिभागियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। डीएचईडब्ल्यू की टीम ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण और साइबर सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.