सुपौल, अप्रैल 15 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी को लेकर बुधवार को पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर किये जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में डीएम ने किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर में संचालित विलेज प्रोटेक्शन वर्क का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मिली कमियों को शीघ्र दूर करने का संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। वहीं डीएम ने स्पर संख्या 64.95 किमी एवं 68.30 किमी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने को कहा। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रखंड स्तर पर चिह्नित होगी जगह, आपदा में पहुंच सकेंगे वाहन डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत...