सुपौल, फरवरी 17 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नौ में सोमवार दोपहर एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आशीष कुमार की पत्नी नेहा कुमारी (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका नेहा कुमारी पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड तीन निवासी वरुण झा की पुत्री थी। नेहा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व आशीष कुमार से हुई थी। मृतका को दो छोटे बच्चे आयांश (3 वर्ष ) और अक्ष (डेढ़ बर्ष) है। परिजनों का कहना है कि नेहा और उसके पति के बीच किसी युवक से फोन पर बातचीत को लेकर अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के कारण नेहा ने जहरीला पदार...