सुपौल, मार्च 27 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत की हरिहरपुर वार्ड 13 में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 13 निवासी मो. जसीम के 13 वर्षीय पुत्र मो. साहिल का शव उसके घर के बरामदे पर लेटे अवस्था में पाया गया। यह घटना गुरुवार की रात्रि की बताई जा रही है। जबकि पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मिली। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का विस्तृत रूप से जायजा लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार साहिल रोज की तरह रात में भोजन कर सो गया था।लेकिन सुबह देर तक नहीं उठने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.