सुपौल : संत रविदास की जयंती पर छातापुर में निकाली कलशयात्रा
सुपौल, अगस्त 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को छातापुर में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलशयात्रा निकाली गई। प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा मुख्य सड़क होते हुए बाजार तक पहुंची। इस दौरान संत रविदास अमर रहे के नारों से माहौल गूंजता रहा। कलशयात्रा में भाजपा नेताओं, प्रखंड क्षेत्र के विकास मित्रों एवं संत रविदास के सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। अभियान के जिला संयोजक केशव कुमार गुड्डू एवं विकास मित्र मनोज कुमार राम ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवतावादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे संत रविदास यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, प्रशांत उर्फ काली झा, शंकर सहनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.