सुपौल, अप्रैल 21 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के बौराहा पंचायत स्थित पदुमनगर-करजाईन में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। करजाईन उत्तर चौक से करीब 500 मीटर पूरब आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संतों के प्रवचन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में कुप्पाघाट, भागलपुर से आए स्वामी परमानंदजी महाराज एवं स्वामी निर्मलानंदजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन की महत्ता बताई। स्वामी परमानंदजी ने कहा कि परमात्मा की विशेष कृपा से ही सत्संग का अवसर मिलता है। उन्होंने काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे विकारों से दूर रहने और सत्संग में कही बातों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। अन्य संतों ने भी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में सकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.