सुपौल, अप्रैल 2 -- करजाईन बाजार , एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय समदा में गुरुवार को संगीत वाद्ययंत्र तथा आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य अर्चना मेहता, स्थानीय मुखिया चंदन राम व समाजसेवी सुशील मेहता ने शिरकत की। जिप सदस्य ने बताया कि करीब ढाई लाख के संगीत साजो सामान विद्यालय को उपलब्ध कराया गया है। आधुनिक तकनीक के यह साजो सामान विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। साथ ही आईसीटी लैब में अभी आठ कंप्यूटर लगाए गए है जो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.