सुपौल : श्राद्ध का भोज खाने से 150 से ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग बीमार
सुपौल, जून 22 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जदिया थाना क्षेत्र की मानगंज पश्चिम पंचायत स्थित दतुआ वार्ड 10 में रविवार रात करीब 10 बजे श्राद्ध कर्म का भोज खाने के बाद करीब 150 से ज्यादा बच्चे व बड़ों की तबियत बिगड़ गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि भोज के लिए बनी दाल में छिपकली गिर गई थी। आनन-फानन में बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार दतुआ गांव निवासी छोटकेलाल यादव की पत्नी के श्राद्ध कर्म के उपलक्ष्य में रविवार को भोज का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भोजन परोसने के दौरान अचानक दाल में एक मरी हुई छिपकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.