सुपौल, अप्रैल 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ रेल जंक्शन पर बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले हाल ही में लागू किए गए चार नए राष्ट्रीय श्रम कानूनों के विरोध में तथा पुराना पेंशन बहाली के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध किया गया। इस अवसर पर संघ ने समस्तीपुर मंडल सहित भारतीय रेलवे में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस कार्यक्रम में ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर सह कार्यकारी अध्यक्ष सहरसा शाखा के निशांत नंद झा ने अपने सहकर्मियों, पॉइंट्समैन अनुज किस्कू, पॉइंट्समैन राजा प्रसाद, सिग्नल मेंटेनर अमित कुमार, टेलीकॉम मेंटेनर मनीष कुमार आदि के साथ काला फीता बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन लोकतांत्रिक तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.