सुपौल : शोकसभा आयोजित कर दिवंगत को दी श्रद्धांजलि
सुपौल, मई 4 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या-1 स्थित आवास पर दिवंगत हरे कृष्ण लाल दास की स्मृति में रविवार को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। 79 वर्ष की उम्र में 27 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया था। घटना से परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सभा में उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सह अपर लोक अभियोजक रुद्र प्रताप लाल ने कहा कि स्व. दास एक योग्य मैकेनिकल इंजीनियर थे और ग्रामीण कार्य विभाग में संवेदक के रूप में समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे।शोक सभा में उनके पुत्र विजय प्रकाश, पुत्री कुमारी सुषमा, भाई बोध कृष्ण लाल दास, दामाद प्रशांत कुमार मल्लिक, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव लाल दास, सचिव राकेश कुमार, युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.