सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। जिले में 24 मार्च को टाउन हॉल में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में आराध्या कुमारी, नंदनी कुमारी, पीयूष कुमार राय, नीलू कुमारी, दीक्षा कुमारी, अंकित आनंद, आयत अफरोज, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी एवं विभा परिहार शामिल हैं। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में निशा कुमारी एवं राजलक्ष्मी को सम्मानित किया गया। वहीं तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में जिज्ञासा सिंह, श्रुति श्रेया एवं पिंटू कुमार तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग में आर्यन राज, राजनंदनी कुमारी एवं वास्कोडिगामा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं...