सुपौल, जनवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहरभर में विशेष व्यवस्था की है। नगर परिषद द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित 20 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को ठंड से बचाव मिल सके। मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव ने बताया कि सभी जगहों पर सुबह-शाम लकड़ी पहुंचाई जा रही है, ताकि वहां ठहरे बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि शीतलहर को देखते हुए लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। नगर परिषद की इस पहल से ठंड के मौसम में आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.