सुपौल : शिविर में 112 गर्भवती की जांच, दी गई दवा
सुपौल, जुलाई 9 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पीएचसी परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय मासिक शिविर में 112 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। हर माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सघन जांच की जाती है। पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक सुजीत कुमार पंकज ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऊंचाई, वजन और हीमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर जरूरतमंद महिलाओं को दवा भी मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.