सुपौल : शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
सुपौल, जून 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर 87 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचविशेष शिविर की देखरेख प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. इंद्रदेव यादव के नेतृत्व में हुए विशेष शिविर का सिविल सर्जन सुपौल के द्वारा भी निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने मरीजों से पूछताछ कर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक एस अदिब अहमद ने बताया कि इस मासिक शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल, कोरियापट्टी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाज़ीतपुर में कुल 287 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। जिनमें से 29 को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में पाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.