सुपौल : शिविर का आयोजन कर 17 बच्चे को दिया गया प्रमाणपत्र
सुपौल, अगस्त 18 -- भीमपुर, एकसंवाददाता। छातापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित मिडिल स्कूल परिसर में सोमवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में एक दिवसीय दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के श्रवण, दृष्टि, अस्थि, मानसिक एवं अन्य 21 प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया। वहीं आयोजित शिविर में कुल 106 बच्चों का निबंधन भी किया गया। जहां शिविर में 17 बच्चों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। वहीं 9 बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। शिविर के आयोजन से दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी राहत मिली। अब उन्हें प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ ज्योति रानी सिन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.