सुपौल, फरवरी 17 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छिटही नगर पंचायत के मदरसा मदरसतुल बनात छिटही हनुमाननगर वार्ड नंबर 7 मे कार्यरत शिक्षिका शाहजहां ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर मदरसा के एचएम और मदरसा के सचिव के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। भपटियाही थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि साल 2015 से मदरसा मुझे वेतन मिलना प्रारंभ हुआ जो लगातार मिल रहा था। 31 दिसंबर 2024 तक वेतन दिया गया। इसके बाद जनवरी 2025 से मेरा वेतन पर रोक लगा दिया गया। मदरसा के एचएम सफीका परवीन और उसका पति अब्दुल हलीम द्वारा मेरे वेतन को रोक दिया गया। जिसको लेकर कई बार कहा गया, लेकिन नहीं माना। सोमवार को मै मदरसा पहुंची तो मदरसा के एचएम ने मुझे रजिस्टर दिया हाजिरी बनाने के लिए तो एचएम के पति जो विद्यालय के सचिव है। अब्दुल हलीम ने मेरे हाथ से रजि...