सुपौल : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का दौरा आज
सुपौल, जून 20 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शनिवार की देर रात सुपौल पहुंचेंगे। विभाग द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शनिवार को पटना से प्रस्थान कर विभिन्न जिलों से होते हुए रात करीब 11 बजे सुपौल पहुंचेंगे और जिला अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह शिक्षा मंत्री सुपौल गांधी मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एबीवीपी अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह जिला अतिथि गृह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी करेंगे, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, विद्यालयों की स्थिति तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.