सुपौल, जून 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रोशन कुमार मंडल का चयन किया गया। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता, लाल बहादुर मेहता, मो कलीम, शंभू प्रसाद सिंह, संजय पासवान, वीरेंद्र मंडल, देबू मंडल, भरत मंडल, राजेंद्र शर्मा, रामदेव राय, शत्रुघ्न पांडे व संतोष सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...