सुपौल, अप्रैल 28 -- जदिया, निज संवाददाता। शादी का झांसा एवं चंद तरह के प्रलोभन देकर एक शादीशुदा दो बच्चे की मां के साथ पिछले तीन सालों से लगातार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को जदिया थाना में एक केस दर्ज कर बारंबार यौन शोषण कर जिंदगी तवाह कर देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि केस दर्ज होते हीं हरकत में आई पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया है वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप एवं कोर्ट में बयान के लिए सुपौल भेज दिया है। मामला मानगंज पश्चिम पंचायत का है। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार दर्ज केस में 28 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। उसके पति अधिकांशतः रोजी-रोटी के लिए परदेस में रहते हैं। घर पर दोनों बच्चों के साथ अकेली...