सुपौल, जुलाई 7 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक की त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में किया जा रहा है। पहले दिन सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। प्रश्नपत्रों का समय पर वितरण, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित की गई। परीक्षा कक्षों में वीक्षकों की निगरानी में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रारंभिक स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू शिक्षा विभाग के अनुसार त्रैमासिक मूल्यांकन परी...