सुपौल, जनवरी 24 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में रविवार को मेंटनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह 9 बजे से 12 बजे तक उपकेन्द्र से जुड़े गौरवगढ़, सुकुमारपुर, पिपरा रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 11 केवीए से जुड़े सिसौनी और चैनसिंहपट्टी के इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ईई आलोक रंजन ने बताया कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के चलते शक्ति उपकेन्द्र में मेंटनेंस का काम टेक्निकल टीम द्वारा किया जाना है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से ससमय जरूरी कार्य निपटाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...