सुपौल, मार्च 12 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की संध्यागश्ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव संध्यागश्ती कर रहे थे। उसी क्रम में सूचना मिली कि बेल्ही में शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पाते हीं पुलिस बताये गये निशानदेही पर पहूंचकर शराब के नशे में धूत दो युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाये। जांच के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान जुआ लाल सदा, पिता सुनर ऋषिदेव, निवासी दौलतपुर वार्ड संख्या-7 तथा गोबिंद कुमार, पिता परमेश्वरी सरदार, निवासी श्रीपुर वार्ड संख्या-7 के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.