सुपौल, फरवरी 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा चौक से सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबी को शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में ललितग्राम थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी पप्पू कुमार कामत और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर खट्टर गांव के वार्ड 2 निवासी मुकेश कुमार मंडल को शराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को थाना लाया गया। जहां थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके विरुद्ध अप्राथमिकी संख्या 7/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.