सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने वाले को किया गिरफ्तार
सुपौल, जून 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने शनिवार की शाम शराब पीकर हंगामा करने के आरोपी बलथरवा गांव के वार्ड 11 निवासी सुनील कुमार को भपटियाही चौक से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे सुनील कुमार की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि होने पर अप्राथमिकी संख्या 32/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने वाले को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.