सुपौल, मई 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले भपटियाही पंचायत के वार्ड 9 निवासी बसीम खान को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया गया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। भपटियाही थाना थाना अध्यक्ष ने बताया कि वसीम खान को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर वसीम खान के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अप्राथमिक की संख्या 25/ 26 दर्ज कर वसीम खान को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...