सुपौल, फरवरी 11 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार शाम पिपरा खुर्द चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की पहचान झिलाडुमरी पंचायत के दाहुपट्टी गांव वार्ड 7 निवासी तेज नारायण कुमार और मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले में अप्राथमिकी संख्या 5/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.