सुपौल, मई 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हंगामा कर रहें युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि मुरली गांव निवासी नीतीश कुमार अपने घर के पास शराब पीकर हंगामा कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी मौके पर से की गई। अभियुक्त के खिलाफ अप्राथमिकी संख्या 24/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...