सुपौल, अप्रैल 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। विभागीय आदेश पर राघोपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों, धर्मशालाओं, लॉज और रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत राघोपुर पुलिस ने सिमराही बाजार स्थित शाही दरबार होटल के कम्युनिटी हॉल में छापेमारी कर पुलिस ने शराब पीते और अवैध शराब के साथ पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्तियों में से चार के शराब पीने की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के जरिए हुई है। इस बाबत जानकारी देते हुए राघोपुर प्रभारी थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी होटलों, धर्मशालाओं, लॉज और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग का निर्देश प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- सुपौल के राघोपुर में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार इसी आलोक में वीरपुर स...