सुपौल, अप्रैल 17 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने बुधवार की गुप्त सूचना के आधार पर माकैर गढ़िया गांव में शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती गांव वार्ड 9 निवासी संजय कुमार, नरेश कुमार, दुखमोचन कुमार व राम कुमार मेहता को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपी को थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि होने पर उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत अप्राथमिकी संख्या 18/26 दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.