सुपौल, अप्रैल 18 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में धुत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों युवक को नशे की की हालत में पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ के दौरान दो युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियाही वार्ड संख्या 5 निवासी 18 वर्षीय दिलखुश कुमार और 21 वर्षीय मिट्ठू कुमार के रूप में हुई। वहीं एक अन्य युवक 20 वर्षीय देव कुमार मधुबनी जिले के आंध्रामढ़ थाना अंतर्गत धबोली वार्ड का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर कुमार ने बताया कि तीनों युवक शुक्रवार रात शराब के नशे में पाए गए। यह भी पढ़ें- सुपौल : वाहन चेकिंग में शराब के नशे में तीन युवक गिरफ्तार उन्होंने कहा कि सभी के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्या...