सुपौल, फरवरी 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पुरानी बाजार हटिया परिसर स्थित शनि मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री 108 महावीर नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। शिवलिंग स्थापना के अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी। इसमें हैय्या धार से सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला तक पदयात्रा की थी। शनिवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया, जिसमें भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा इलाका शिवमय हो गया। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में शनि मंदिर में शिवलिंग की आचार्य रोशन कुमार झा द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.