सुपौल : व्यापार संघ कार्यालय में मनाई भगत सिंह की जयंती
सुपौल, सितम्बर 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। व्यापर संघ कार्यालय में सोमवार को क्रांतिवीर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष उमेद कुमार जैन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अरिपत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संघ के सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अदम्य साहस और निडर देशभक्ति से आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर रामकुमार चौधरी, योगेंद्र प्रसाद साह, सुशील कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, सुनील जयसवाल, चंदन कुमार चौधरी, योगेंद्र चौधरी, रंजन कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प यह भी पढ़ें- Dehradun News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.