सुपौल, अप्रैल 1 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी समर्थन दर परगेहूं की खरीद का श्री गणेश बुधवार को अनुमंडल सहायक निबंधन सहयोग के रामनरेश कुरील, बीसीओ सुनील सुमन, व्यापार, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। और लतौना के किसान ननकी देवी से 11 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जानकारी के अनुसार, गेहूं की खरीद 01 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बीसीओ सुनील सुमन ने बताया कि प्रखंड के व्यापार मंड़ल के अलावे 24 पैक्सों में गेंहु की खरीद शुरू हो गई हैं। शेष में भी खरीद शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि धारक किसानों से अधिकतम 150 क्विंटल एवं भूमिहीन किसानों से अधिकतम 50 क्विंटल तक...